{"_id":"1dd2fd5f18514dfbfa3126333328d89b","slug":"stenographer-grade-c-and-grade-d-post-recruited-through-ssc","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Oct 2013 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और ग्रेड-डी के विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। आयोग इन पदों के लिए अखिल भरतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 12 वीं पास निर्धारित है। इसके लिए परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, साथ ही इन दोनों ग्रेड पदों के लिए स्टेनोग्राफी में टेस्ट क्रमशः 100 शब्द प्रति मिनट तथा 80 शब्द प्रति मिनट की गति से पास करना होगा।
विज्ञापन
आवेदन भरने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयु का निर्धारण 1 अगस्त 2013 से होगा। आयु में छूट आदि की गणना सरकारी नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी के पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4600 रुपये तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी पदों के लिए वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2400 रुपये निर्धारित है।
इन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपये है। इसके लिए आवेदन पर सेंटरल रक्रूटमेंट फी स्टॉप (CRFS) लगाना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के लिए कोई फीस देय नहीं है। इन पदों के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं जिसके लिए नेटबैंकिंग अथवा एसबीआई में चालान भरकर आवेदन फीस जमा की जा सकती है।
आवेदन भरने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2013 है, हालांकि दूरस्थ्ा क्षेत्रों में निवास करने वाले आवेदकों के लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2013 है।
आवेदन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी और परीक्षा के पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी के लिए आवेदक पर http://ssconline.nic.in लॉग ऑन कर सकते हैं।