फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   sluggish hiring activities layoffs on the anvil

नौकरियों के पड़ेंगे लाले, कंपनियों में होगी छंटनी

Tue, 27 Aug 2013 07:21 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2013 07:21 PM IST
विज्ञापन
sluggish hiring activities layoffs on the anvil

रुपए में गिरावट, उपभोक्ता महंगाई दर में तेजी और आर्थिक विकास दर में सुस्ती की मार नई नौकरियों के अवसरों पर भी पड़ रही है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता का हवाला देते हुए कुछ कंपनियां जहां छंटनी का मूड बना रही है, वहीं बहुत कम ही ऐसी कंपनियां हैं जो आने वाले महीनों में नई नियुक्तियां करने की योजना बना रही हैं। जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, इस साल की दूसरी छमाही में अब केवल 54 फीसदी ही नियोक्ता नई नियुक्तियां करने के बारे में सोच रहे हैं, जबकि साल के शुरू में 68 फीसदी कंपनियों ने नई नियुक्तियों की बात कही थी। वहीं, वेतनवृद्धि को लेकर भी कंपनियों का रवैया अधिक उत्साहजनक नहीं दिखाई देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी, साल के बचे महीनों में जहां रोजगार के नए अवसर कम पैदा होंगे, वहीं कर्मचारियों को कम वेतनवृद्धि से ही संतोष करना पड़ सकता है।

नौकरी डॉट कॉम के सर्वे में कुछ सेक्टरों जैसे बैंकिंग, ऑटो और आईटीईएस में छंटनी बढ़ने की आशंका जताई गई है।

1,100 नियोक्ताओं के बीच कराए गए सर्वे में करीब 15 फीसदी ने आने वाले महीनों में नियुक्तियां बंद रखने और छंटनी करने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, करीब 53 फीसदी कंपनियों ने साल की दूसरी छमाही में अदला-बदली वाली नियुक्तियां करने की उम्मीद जताई है।

इंफो एज इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी अंबरीश रघुवंशी का कहना है कि अर्थव्यवस्था के सभी संकेतक कमजोरी की ओर हैं। रुपए में रिकॉर्ड गिरावट का दौर चल रहा है और उच्च महंगाई दर का दबाव बना हुआ है।


इन तमाम पहलुओं की कंपनियां अनदेखी नहीं कर सकती हैं। यही वजह है कि नियुक्तियों में मंदी का आलम दिखाई दे रहा है। नौकरी डॉट कॉम इंफो एज समूह का हिस्सा है।

सर्वे में 39 फीसदी नियोक्ताओं का मानना है कि इस साल कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी 10-15 फीसदी के बीच रह सकती है। जबकि 33 फीसदी कंपनियों का मानना है कि यह 10 फीसदी से कम रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed