सरकारी नौकरी का अवसर, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा उच्च न्यायालय, कटक ने एसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 100 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों में से 62 पद अनारक्षित हैं, शेष 38 पद एसटी और एससी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं की आयु 1 जनवरी, 2014 को कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए।
आवश्यक योग्यता और चयन प्रक्रिया
एसिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए आवश्यक योग्यता के तहत आवेदनकर्ता किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारक होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से एक वर्ष का कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट, साक्षात्कार और वाइवा के जरिए किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 12 मई, 2014 है। ऑनलाइन भरे आवेदन का प्रिंट आउट सहेज कर रखें। सामान्य वर्ग के आवेदकों को आवेदन फीस के तहत 100 रुपये का ट्रिजरी चालान जमा करना होगा। राज्य के एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवरों के लिए आवेदन की कोई फीस नहीं है।
आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उड़ीसा उच्च न्यायालय की वेबसाइट http://www.orissahighcourt.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।