CISF में 985 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ में योग्य उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल/ट्रेड्समैंन के कुल 985 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 10वीं रखी गयी है। इन पदों पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित कार्मिकों को वरीयता दी जाएगी। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 170 सेमी. तथा सीने की चौड़ाई 80 सेमी (बिना फुलाव) होनी चाहिए।
सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान
विज्ञापित पदों हेतु 5200-20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। आयु की गणना 1 अगस्त, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपए का पोस्टल ऑर्डर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। एससी/एसटी/भूतपूर्व सैनिकों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा। किसी अन्य प्रक्रिया से जमा किया गया आवेदन शुल्क अमान्य कर दिया जाएगा।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन शारीरिक परीक्षा व पदों से संबंधित ट्रेड परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। शारीरिक परीक्षण में उम्मीदवारों को एक मील की दौड़ 6 मिनट 30 सेकेंड में पूरी करनी होगी। शारीरिक परीक्षण में विफल होने वाले उम्मीदवारों को ट्रेड परीक्षण में शामिल नहीं किया जायेगा।
ट्रेड परीक्षण में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर वरीयता सूची बनाई जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेडिकल परीक्षण के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन हेतु आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.cisf.gov.in पर लॉग ऑन करें।