लोकसभा सचिवालय में नौकरी, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा सचिवालय में स्टेनोग्राफर और स्टाफ कार ड्राइवर के रिक्त पदों को भरने के लिए कुल 45 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में अंग्रेजी स्टेनो के 33 पद और हिंदी स्टेनो के 8 पद तथा कार ड्राइवर के 4 पद शामिल हैं। आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की ऊपरी आयु सीमा 27 वर्ष निश्चित की गई है।
आयु की गणना 10 अक्टूबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को ऊपरी आयु सीमा में नियम के अनुसार छूट दी गई है। इन पदों पर चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
वेतनमान के तौर पर स्टेनोग्राफी के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये तथा स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया
शैक्षिक योग्यता के तहत स्टेनोग्राफी पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालाय से किसी भी विधा में स्नातक डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही एआईसीटीई या डोएक से ओ लेवल का कम्प्यूटर सर्टीफिकेट प्राप्त किया हो। साथ ही उम्मीदवार की 80 शब्द प्रति मिनट की टंकण दक्षता हो।
कार ड्राइवर पद के आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष पास किया हो तथा संबंधित ऑथोरिटी से वैध लाइसेंस प्राप्त किया हो।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निश्चित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तवेजों की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न कर 'संयुक्त भर्ती सेल, कमरा नं. 521, पार्लियामेंट हाउस एनेक्सी, नई दिल्ली-110001' के पते पर 10 अक्टूबर, 2014 तक भेजें। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार लोकसभा की वेबसाइट http://www.loksabha.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।