फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment of medical officers

मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती, करें आवेदन

Tue, 22 Apr 2014 05:49 PM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
recruitment of medical officers

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, श्रम एवं सेवायोजन विभाग में राज्य कर्मचारी के अतर्गत चिकित्साधिकारी (एलोपैथिक) के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 130 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 90 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान

recruitment of medical officers

इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की हो। इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को वेतनमान के तौर पर 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2014 के की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

recruitment of medical officers

उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरकार जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें। प्रिंट आउट के साथ समस्त अनिवार्य शैक्षणिक दस्तावेजों को संलग्न कर आयोग के कार्यालय में जमा कराएं।

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई, 2014 है तथा आयोग के कार्यालय में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 19 मई, 2014 है। अधिक जानकारी एवं आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://ukpsc.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed