हाईकोर्ट में क्लर्क बनने का बड़ा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब व हरियाणा के हाई कोर्ट में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में क्लर्क, स्टेनोग्राफर, स्टेनो टाइपिस्ट व ड्राइवर के पद शामिल हैं।
पदों की कुल संख्या 119 है, जिसमें क्लर्क के 68 पद, स्टेनोग्राफर के 29 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 9 पद व ड्राइवर के 13 पद शामिल हैं। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गयी है।
क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर से संबंधित प्रमाणपत्र व कंप्यूटर पर टाइप का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क व उम्र सीमा
आवेदन शुल्क के रूप में सभी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क दिये गए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करना होगा। आयु की गणना 26 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया व वेतनमान
विज्ञापित पदो के लिए वेतनमान 5200-20,200 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा।
क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइप परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। स्टेनोग्राफर व स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए निर्धारित स्किल परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरिट के अनुसार किया जायेगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2014 है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.recruitmenthighcourtchd.com/ पर लॉग ऑन करें।