पुलिस कांस्टेबल के 2,794 पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक पुलिस में सिविल कांस्टेबल के 2794 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनमें 558 पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।
पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5,800-10,500 रुपये दिया जाएगा।
19 से 25 वर्ष के युवक/युवती करें आवेदन
आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 19 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग रिक्तियां जारी की गई हैं।
आवेदन के लिए यह है योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार शैक्षिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य द्वारा मान्यताप्राप्त किसी संस्थान से दसवीं कक्षा पास की हो।
आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य उम्मीदवार को 250 रुपये और आरक्षित वर्ग को 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमा कराना होगा।
यह है आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2013 निर्धारित है।
आवेदन प्राप्त करने एवं आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कर्नाटक राज्य पुलिस की वेबसाइट http://www.ksponline.co.in/ पर लॉग ऑन करें।