{"_id":"536cc1432ed396b1ce1a0efc5ceee188","slug":"recruitment-of-civil-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय में नौकरी का मौका, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
न्यायालय में नौकरी का मौका, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Dec 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा झारखंड न्यायिक सेवा 'सिविल जज (जूनियर डिविजन)' के कुल 116 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापन
इन पदों में से 58 पद अनारक्षित हैं, शेष पद विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं। योग्यता के तहत उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से विधि में स्नातक उतीर्ण एवं अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के तहत निबंधित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 22 वर्ष से अधिक और अधिक से अधिक 35 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 31 जनवरी, 2013 से किया जाएगा।
परीक्षा शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 550 रूपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 300 रूपये निर्धारित किया गया है।
निश्चित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर तथा अधिवक्ता के रूप में निबंधन प्रमाण-पत्र की छाया प्रति राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित कराकर आवेदन के साथ संलग्न करें।
विज्ञापन
आवेदन पत्र "परीक्षा नियंत्रक" झारखंड लोक सेवा आयोग, सकुर्लर रोड, रांची-834001 के पते पर भेजें।
आवेदन प्राप्त की अंतिम तिथि 6 जनवरी, 2014 निर्धारित है। अधिक जानकरी के लिए उम्मीदवार झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.jpsc.gov.in/advertisement.php पर लॉग ऑन करें।