फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Postal Department, More then 8000 vacancies

डाक विभाग में बंपर भर्ती, करें आवेदन

Thu, 27 Feb 2014 08:23 AM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Postal Department, More then 8000 vacancies

डाक विभाग में सहायकों के 8243 पदों को भरने के लिए भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों पर विभिन्न राज्यों में एकसाथ भर्ती जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में डाक सहायक तथा छंटनी सहायक के पद शामिल हैं। शैक्षिक तौर इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 12वीं पास की हो।
विज्ञापन

18 से 27 वर्ष तक के युवा करें आवेदन

Recruitment in Postal Department, More then 8000 vacancies

आयु सीमा के तहत इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 27 मार्च, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2400 रुपये दिया जाएगा। आवेदन शुल्क के तौर पर उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा कराने होंगे। परीक्षा शुल्क के लिए 400 रुपये जमा कराने होंगे।

म‌हिला सहित आरक्षित वर्ग को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा गया है।

इन राज्यों में निकली है भर्ती

Recruitment in Postal Department, More then 8000 vacancies

जारी किए गए पदों में उत्तर प्रदेश में 668 पद, दिल्ली में 234 पद, हर‌ियाणा में 181 पद, राजस्‍थान में 304 पद, हिमाचल प्रदेश के 89 पद, उत्तराखंड में 136 पद, बिहार में 211, मध्य प्रदेश में 269 पद, झारखंड में 162 पद, छत्तीसगढ़ में 122 पद, गुजरात में 564 पद, पश्चिम बंगाल में 698 पद, आंध्र प्रदेश में 541, असम में 126, जम्मू और कश्मीर में 131 पद, कर्नाटक में 534 पद, केरल में 385 पद, महाराष्ट्र में 1098 पद, पूर्वोत्तर में 100 पद, ओडिशा में 451 पद, पंजाब में 216 पद और तमिलनाडु में 1023 पद शामिल हैं।

विज्ञापन

ऐसे होगा चयन, ऑनलाइन करें आवेदन

Recruitment in Postal Department, More then 8000 vacancies

इन पदों पर चय‌न लिखित और कंप्युटर दक्षता परीक्षा के द्वारा होगी।

लिखित परीक्षा में उतीर्ण उम्मीदवार को कंप्यूटर दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.freejobalert.com/postal-assistant/209940/ तथा आवेदन करने के लिए http://www.pasadrexam2014.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed