एमईसीएल में विभिन्न पदों पर भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनिज अन्वेषण निगम लिमिटेड (MECL) में योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 163 रिक्तियां जारी की गई है। विज्ञापित पदों में मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, फोरमैन, टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन, मैकेनिक (डीजल/मोटर मैकेनिक), ड्राइवर व स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं।
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास पदों से संबंधित तकनीकी डिप्लोमा/डिग्री व कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क व चयन प्रक्रिया
इन पदों को भरने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों से आवदेन शुल्क के रूप में 100 रुपए का डीडी निर्धारित प्रक्रिया से लिया जाएगा। आरक्षित वर्ग एससी/एसटी/विकलांग/भूतपूर्व कर्मचारी से कोई आवदेन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उम्मीदवारों के चयन के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में उम्मीदवारों को सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति लाना आवश्यक है। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
वेतनमान व उम्र सीमा
विज्ञापित पदों में मैनेजर के लिए 29,100-54,500 रुपए, असिस्टेंट मैनेजर के लिए 24,900-50,500 रुपए, फोरमैन व टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 9500-24800 रुपए, टेक्निशियन, मैकेनिक, ड्राइवर व स्टेनोग्राफर के लिए 8500-18600 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापित सभी पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आयु की गणना 22 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
इस प्रकार से करें आवेदन
अभ्यर्थी आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही कर सकते हैं। किसी अन्य तरीके से किया गया आवेदन अमान्य कर दिया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2014 है।
आवेदन पत्र को ऑनलाइन भरने के बाद उसका प्रिंट आउट आवश्यक सभी दस्तावेजों और डीडी के साथ दिए गए पते पर 1 अगस्त, 2014 तक भेजें। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.mecl.gov.in पर लॉग ऑन करें।