फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Indian Coast guard

नौसेना में नौकरी, जल्द करें आवेदन

Fri, 24 Jan 2014 03:01 PM IST
Updated Fri, 24 Jan 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Coast guard

भारतीय नौसेना में नाविकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अविवाहित भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त शिक्षा बोर्ड से 60 प्रतिशत अंकों के साथ विज्ञान श्रेणी में बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण हो।
विज्ञापन


इसके साथ ही भौतिकी तथा गणित में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ने 55 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

18 से 22 वर्ष के युवा करें आवेदन

Recruitment in Indian Coast guard
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए ‌न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित है।

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में 3 से 5 वर्षों की छूट प्रदान की गई है।

आकर्षक वेतन

Recruitment in Indian Coast guard

इन पदों पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान के तौर पर 5200-20200 रुपए और ग्रेड पे 2000 रुपए निर्धारित है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदोन्नति की सुविधा भी दी गई है।

इन्हें प्रधान अधिकारी, जिनके लिए वेतनमान 9300-34800 रुपए और ग्रेड पे 4800 रुपए है, तक पदोन्नत किया जा सकता है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Indian Coast guard

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। आवेदक ऑनलाइन भरे फार्म की दो प्रतियों का प्रिंट लें और परीक्षा की तिथि को परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएं। एक प्रति परीक्षा केंद्र पर जमा करानी होगी और दूसरी प्रति भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहचान में सहायक होगी।

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आवेदक भारतीय नौसेना की वेबसाइट http://ww2.joincoastguard.org/?folio=7POYGN0G2 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed