फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Indian Air Force

वायुसेना में अफसर बनने का बेहतरीन मौका

Wed, 05 Feb 2014 04:48 PM IST
Updated Wed, 05 Feb 2014 04:48 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Indian Air Force

दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने का मंसूबा रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय वायुसेना में रोजगार के बेहतरीन मौके हैं।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना में ग्रुप 'एक्स' (तकनीकी) ट्रेडों में वायु सेना के रूप में प्रवेश पाने के लिए जून 2014 में चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इन पदों के लिए अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जो कि भारत या नेपाल के नागरिक हों से आवेदन मंगाए गए हैं।

यह है शैक्षिक योग्यता

Recruitment in Indian Air Force

वायुसैनिक के पद के लिए आवदेन करने वाला उम्मीदवार शैक्षणिक तौर पर इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा गणित, भौतिक और अंग्रेजी, कुल में 50 प्रतिशत अंकों, अंग्रेजी 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो या मान्यताप्राप्त संस्‍थान से इंजीनीयरी ट्रेड में 50 प्रतिशत अंकों के सा‌थ तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक हो।


विज्ञापन
विज्ञापन

21 वर्ष तक के युवा करें आवेदन, पाएं बेहतर वेतन

Recruitment in Indian Air Force

इन पदों के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार 1 फरवरी, 1994 से 30 नवंबर, 1997 के बीच पैदा होना चाहिए। प्रवेश की ऊपरी सीमा 21 वर्ष निर्धारित है।

इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को प्रशिक्षण के दौरान 8,500 रुपये वजीफा का भुगतान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रारंभिक कुल परिलब्धियां 23,655 रुपये प्रति माह होगी जो बाद में 41,743 रुपये तक बढ़ाई जा सकती है।

इसके साथ ही वायु सैनिकों के लिए मान्य भत्ता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Indian Air Force

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ए-4 साइज पेपर पर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरकर तथा सभी निर्धारित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियां संल्गन कर साधारण डाक से 'अध्यक्ष, केंद्रीय वायु सैनिक चयन बोर्ड, पोस्ट बॉक्स नं. 11807, नई दिल्ली-110010' के पते पर भेजें।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2014 निर्धारित है। आवेदन संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की वेबसाइट http://indianairforce.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed