फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in HPSSSB

खुला नौकरी का पिटारा, 486 पदों पर भर्ती

Sun, 13 Jul 2014 08:24 AM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 08:24 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in HPSSSB

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड में विभिन्न पदों को भरने के लिए कुल 486 रिक्तियां जारी की गई हैं। विज्ञापित पदों में सर्वेयर, इलेक्ट्रिशियन, लाइनमैन, सबस्टेशन अटैंडेंट, जेई, स्टेनो टाइपिस्ट, क्लर्क, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, विभिन्न भाषा शिक्षकों सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

विज्ञापन


आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 360 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 120 रुपये के आवेदन पत्र खरीद कर आवेदन करना होगा।


18 से 45 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

Recruitment in HPSSSB

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी।

वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 5910-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2300/2400 रुपये, 6400-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2300/2800 रुपये, 10300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 3200/3400/3800 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

Recruitment in HPSSSB

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर 'सचिव, हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) पिन-17701' के पते पर भेजें। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 8 अगस्त, 2014 है।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट http://himachal.nic.in/index.php?lang=1&dpt_id=23 पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed