BSF में 617 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएफ में योग्य उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर), हेड कांस्टेबल (फीटर) के कुल 617 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 189 पद, हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के 417 पद तथा हेड कांस्टेबल (फीटर) के 11 पद शामिल हैं।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है। साथ ही साथ उम्मीदवार को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
सुनहरा अवसर और बेहतर वेतनमान
आयु की गणना 7 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान 5200-20,200 रुपये निर्धारित किया गया है। इन पदों पर आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 168 सेमी. व महिला उम्मीदवारों की लंबाई 157 सेमी. होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क के रूप में 50 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं जमा करना होगा।
चयन के लिए आवश्यक प्रक्रिया
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन करने के लिए आवेदन फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2014 है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://www.bsf.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।