फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in BPSC

खुला नौकरी का पिटारा, 643 पदों पर भर्ती

Tue, 24 Jun 2014 02:26 PM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in BPSC

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के कुल 643 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में मानसिक रोग विशेषज्ञ के 19 पद, चर्मरोग विशेषज्ञ के 75 पद, ई.एन.टी. विशेषज्ञ के 131 पद, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 68 पद, माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट के 20 पद, पैथोलॉजिस्ट के 53 पद, रेडियोलॉजिस्ट के 142 पद, और फिजिशियन विशेषज्ञ के 135 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

आयु सीमा एवं वेतनमान

Recruitment in BPSC

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा 37 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 5400 रुपये दिया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री धारक हो तथा संबंधित चिकित्सा क्षेत्र में एमडी या समकक्ष डिग्री प्राप्त की हो। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 150 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 75 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

Recruitment in BPSC

उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को निर्घारित प्रारूप में भरकर तथा आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट से नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, 15, जवाहरलाल नेहरू मार्ग (बेली रोड), पटना-800001 के पते पर 2 जुलाई, 2014 तक भेजें।

आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट http://bpsc.bih.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed