फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in BEL

क्लर्क-कम-टाइपिस्टों की भर्ती, करें आवेदन

Mon, 09 Jun 2014 02:36 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
recruitment in BEL

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में योग्य उम्मीदवारों के लिए क्लर्क-कम-टाइपिस्ट पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। पदों की संख्या 10 है। इन पदों पर आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता कामर्शियल प्रैक्टिस में 60 प्रतिशत अंको के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 मई, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

चयन ऐसे होगा

recruitment in BEL

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। क्लर्क कम टाइपिस्ट के पदों के लिए 8740-22150/- रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये का चालान, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में दिए गए निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।

इस प्रकार करें आवेदन

recruitment in BEL

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते हैं। उम्मीदवार सर्वप्रथम संबंधित वेबसाइट से चालान फॉर्म डाउनलोड करके तथा निर्धारित प्रक्रिया से बैंक में जमा करने के बाद आवेदन पत्र को बैंक चालान व संबंधित दस्तावेजों के साथ दिए गए पते पर 16 जून, 2014 तक भेजे।

आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.bel-india.com/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed