फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   Recruitment in Assam Vikas gramin bank

ग्रामीण बैंक में 200 से अधिक पदों पर भर्ती

Tue, 25 Feb 2014 06:43 PM IST
Updated Tue, 25 Feb 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
Recruitment in Assam Vikas gramin bank

असम ग्रामीण विकास बैंक में ऑफिस असिस्टैंट सहित विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में ऑफिसर स्केल-II के जेनरल बैंकिंग ऑफिसर के 12 पद, आईटी के 5 पद, सीए के 2 पद, लॉ का 1 पद, ट्रेजरी मैनेजर का 1 पद, मार्केटिंग ऑफिसर का 1 पद, एग्रीकल्चर के 7 पद, ऑफिसर स्केल-I के 58 पद और ऑफिस असिस्टैंट (बहुउद्देश्य) के 128 पद शामिल हैं।

इन पदों पर चयन के लिए मेरिट सूची के आधार पर ही आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

पाइए आकर्षक वेतनमान

Recruitment in Assam Vikas gramin bank

वेतनमान के तौर पर स्केल-I के कर्मचारियों के लिए 14,500-25,700 रुपये, स्केल-II के कर्मचारियों के लिए 19,400-28,100 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों के लिए 8,000-19,300 रुपये निर्धारित है।

स्केल-I के कर्मचारियों का शुरुआती वेतनमान 30,079.25 रुपये, स्केल-II के कर्मचारियों का शुरुआती वेतनमान 40,089.10 रुपये तथा ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के कर्मचारियों का 14,626 रुपये होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

‌चयन के लिए यह है योग्यता

Recruitment in Assam Vikas gramin bank

पदों के ‌अनुसार शैक्षिक अर्हताएं आईबीपीएस की वेबसाइट पर दी गई हैं। उम्‍मीदवार के पास संबंधित शैक्षिक योग्यता के अतिरिक्‍त सितंबर-अक्तूबर 2013 में आईबीपीएस द्वारा आयोजित ऑनलाइन सम्म‌िलित ‌‌लिखित परीक्षा-सीडब्‍ल्यूई में निर्धारित अंक होने चाहिए।

ऑफिसर स्केल-I के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 98 अंक तथा आरक्षित वर्ग  के लिए 95 अंक, ऑफिस असिस्‍टैंट (बहुउद्देश्य) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 95 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 88 अंक निर्धारित है।

वहीं ऑफिसर स्केल-II के (जीबीओ) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (आईटी) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 107 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II (सीए) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 108 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 101 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (लॉ) पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 114 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 107 अंक, ऑफिसर स्केल-II के (ट्रेजरी) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 109 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 103 अंक, ऑफिसर स्केल-II (मार्केटिंग) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 106 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 99 अंक तथा ऑफिसर स्केल-II (एग्रीकल्चर) के पद हेतु सामान्‍य वर्ग के लिए 112 अंक तथा आरक्षित वर्ग के लिए 105 अंकों का कट ऑफ तय किया गया है।

विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

Recruitment in Assam Vikas gramin bank

इन पदों के लिए पंजीकरण ऑनलाइन कराना होगा। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 10 मार्च, 2014 निर्धारित है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार एजीवी बैंक की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।

आवेदन संबंधी विशेष जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.freejobalert.com/agvb/17959/ पर लॉग ऑन करें और योग्‍यता संबंधी जानकारी के लिए http://www.ibps.in/ पर लॉग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed