सेना में 12वीं पास लोगों के लिए मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना में योग्य उम्मीदवारों के लिए 85 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।
इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता 12वीं रखी गयी है। उम्मीदवार को 12वीं में भौतिकी, रसायन व गणित विषय के साथ कम से कम 70 फीसदी अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। इन पदों पर केवल अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं।
योग्य उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया व वेतनमान
शार्टलिस्ट किए गए युवाओं को सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए निर्धारित किए गए सेंटर पर बुलाया जायेगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले युवाओं का चयन मनोवैज्ञानिक परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, व इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। इंटरव्यू इलाहाबाद, भोपाल और बंगलूरु में आयोजित किए जाएंगे। आवेदन करने वाले युवाओं की लंबाई 152 सेमी. और वजन 42 किग्रा. होनी चाहिए।
विज्ञापित पदों के लिए वेतनमान 15,600-39,100 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2014 है।
आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://joinindianarmy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।