फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   recruitment in allahabad high court

हाईकोर्ट में क्लर्क बनने का सुनहरा मौका

Fri, 04 Apr 2014 06:34 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
recruitment in allahabad high court

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 95 क्लर्क पदों को भरे जाने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। ये सभी पद लॉ क्लर्क (ट्रेनी) के तौर पर भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इसके लिए आवेदन इलाहाबाद उच्च न्यायालय और इसकी लखनऊ पीठ में खोले गए एक काउंटर से 150 रुपये में प्राप्त किए जा सकते हैं।

इसके अलावा इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड किया जा सकता है और फीस पोस्टल ऑर्डर अथवा बैंक ड्राफ्ट के जरिए रजिस्ट्रार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नाम से भेजना होगा।

विज्ञापन

आयु सीमा तथा आ‌खिरी तारीख

recruitment in allahabad high court

इन लॉ क्लर्क के पदों के लिए उम्र सीमा 21 से 26 वर्ष निर्धारित की गई है जो कि 1 जुलाई, 2014 से मान्य होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई, 2014 है।

जरूरी योग्यता का निर्धारण

recruitment in allahabad high court

आवेदनकर्ता के पास अनिवार्य योग्यता के तहत राज्य अथवा केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त किसी लॉ कॉलेज या विश्वविद्यालय से तीन वर्षीय प्रोफेशनल अथवा पांच वर्षीय एकीकृत डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदनकर्ता को कंप्यूटर की भी बेसिक जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन

चयन करने की प्रक्रिया

recruitment in allahabad high court

उम्मीदवारों के चयन के ल‌िए स्किल एवं कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा। इसमें सफल होने के पश्चात इंटरव्यू के लिए वुलाया जाएगा। आवेदक और अधिक जानकारी इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वेबसाइट allahabadhighcourt.in/‎ से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed