जल्दी करें, एम्स में आवेदन की तारीख बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के माध्यम से स्टाफ नर्स के 1326 पद व फार्मासिस्ट, इंजीनियर, मनौवैज्ञानिक, स्टोरकीपर आदि के कई पद भरे जाने हैं। इन पदों को भरने के लिए 16 जनवरी को आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए पहले आखिरी तारीख 16 मार्च, 2014 निर्धारित की गई थी।
फीस और आयु सीमा
विज्ञापित पदों में समूह ए और बी के पद शामिल हैं। इन पदों में से अधिकांश पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष, जबकि कुछ पदों के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी-एसटी आवेदनकर्ताओं को आवेदन की फीस के तौर पर 100 रुपये जबकि अन्य सभी आवेदकों को 500 रुपये जमा करने होंगे। विकलांगों के लिए कोई फीस नहीं है।
आवेदन के लिए यहां जाएं
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल, 2014 कर दी गई है। आवेदन संबंधी अन्य सभी आवश्यक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एम्स, ऋषिकेश की वेबसाइट www.aiimsrishikesh.edu.in/ पर लॉग ऑन करें।