{"_id":"77e46a7dbd89162c7cf612ae1f121342","slug":"pharmacist-nurse-and-iti-trainees-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत वितरण कंपनी में भर्ती, करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
विद्युत वितरण कंपनी में भर्ती, करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Nov 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लि.(डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) में फार्मासिस्ट, नर्स और आईटीआई प्रशिक्षुओं के कुल 498 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदक 20 नवंबर 2013 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन पदों में फार्मासिस्ट के 2 पद, नर्स के 6 पद और आईटीआई प्रशिक्षुओं के 490 पद रिक्त हैं। फार्मासिस्ट का वेतनमान 6300-20200 ग्रेड पे 3600 रुपये है, जबकि नर्स और आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए वेतनमान 6300-20200 ग्रेड पे 2600 रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
इन पदों में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इनके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 29 अक्टूबर 2013 से आरंभ हो गई है।
रजिस्ट्रेशन स्लिप, चालान एवं आवश्यक प्रमाण पत्र आदि जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2013 निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2013 को होगा।
विज्ञापन
इस संबंध में अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वेबसाइट http://wbsedclpni.eadmissions.net/Images/WBSEDCL_INDIA_2013/WBSEDCL_INDIA_2013_Advertisement.pdf पर लॉग ऑन करें।