फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   opportunity of government job of teacher

टीचर बनने के लिए जरूरी है ये परीक्षा

Thu, 17 Jul 2014 10:17 AM IST
Updated Thu, 17 Jul 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
opportunity of government job of teacher

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली, ने केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी टीचर बनने के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

विज्ञापन


परीक्षा में दो पेपर आयोजित किए जाएंगे। पहला पेपर उन आवेदकों के लिए होगा जो कक्षा 1-5 तक के अध्यापक बनना चाहते हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता 12वीं व शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री है।
विज्ञापन


दूसरा पेपर उन आवेदकों के लिए होगा जो कक्षा 6-8 तक के अध्यापक बनना चाहते हैं। जिसकी शैक्षिक योग्यता स्नातक व बीएड/शिक्षा क्षेत्र से संबंधित डिप्लोमा निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होती है चयन प्रक्रिया?

opportunity of government job of teacher

सीटीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को एक लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। दोनों पेपर की लिखित परीक्षा 21 सितंबर,2014 को आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में नकारात्मक अंक का प्रावधान नहीं है।

लिखित परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे जिसके लिए 150 अंक निर्धारित किया गया है। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा। आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है।

कितना है परीक्षा शुल्क

opportunity of government job of teacher

सीटीईटी में किसी एक पेपर में आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपए तथा आरक्षित वर्ग को 300 रुपए जबकि दोनों पेपर में आवेदन करने के लिए सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग को 1000 रुपए तथा आरक्षित वर्ग को 500 रुपए परीक्षा शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क केवल सिंडीकेट बैंक या केनरा बैंक में चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी शुल्क जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें, आवेदन

opportunity of government job of teacher

सीटीईटी में आवेदन के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सीटीईटी की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद चालान फॉर्म डाउनलोड करके परीक्षा शुल्क जमा कर सकते है।

परीक्षा शुल्क ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 4 अगस्त, 2014 तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त, 2014 निर्धारित की गई है।

आवेदन तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://ctet.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed