फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   new job post for inspector and sub insepector

इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती

Fri, 25 Apr 2014 06:22 PM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
new job post for inspector and sub insepector

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों के लिए कुल 21 रिक्तियां जारी की गई हैं। नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर होगी।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में इंस्पेक्टर के 13 और सब-इंस्पेक्टर 8 पद शामिल हैं। इन पदों पर निर्धारित योग्यता रखने वाले भारतीय पुरुष और महिला नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

विज्ञापन

आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता

new job post for inspector and sub insepector

शैक्षिक तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री धारक हो। इसके साथ ही इंस्पेक्टर पद के आवेदक ने 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 के स्केल पर अपने पैतृक निकाय में पांच वर्षों का कार्य करने का अनुभव रखता हो तथा सब इंस्पेक्टर के उम्मीदवार ने 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800 रुपये के स्केल पर छह वर्षों का कार्य करने का अनुभव रखता हो। वेतनमान के तहत इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 9300-34800 रुपये तथा पदानुसार ग्रेड पे 4600/4200 रुपये दिया जाएगा।

इस प्रकार करें आवेदन

new job post for inspector and sub insepector

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा निर्देशित दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर उचित माध्यम से 'एआईजी (प्रशासन) एनआईए मुख्यालय, सातवां तल, एनडीसीसी-II बिल्डिंग, जय सिंह रोड, नई दिल्ली-110001' के पते पर भेजें। आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 19 जून, 2014 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईए की वेबसाइट  http://www.nia.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed