फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in government sector, apply now

बैंक में पाइए नौकरी, तुरंत करें आवेदन

Thu, 08 May 2014 01:07 PM IST
Updated Thu, 08 May 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
jobs in government sector, apply now

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में विशेषज्ञ अधिकारियों के 45 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, ओरेकल डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर, आईटी सपोर्ट एडमिनिस्ट्रेटर व इनफार्मेशन सिक्युरिटी के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


विभिन्न पदों की शैक्षिक योग्यता व कार्य अनुभव अलग-अलग है। इन पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा, समूह चर्चा व साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क व वेतनमान

jobs in government sector, apply now

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में जिन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, उन पदों के लिए आवेदन करने की फीस सामान्य आवेदक के लिए 500 रुपये है ‌ज‌बकि एससी/एसटी/विकलांग के लिए आवेदन की फीस 100 रुपये है।

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जेएमजीएस I स्केल पर 14,500-25700 रुपए तथा एमएमजीएस II स्केल पर 19,400-28100 रुपए वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

ऐसे करें, आवेदन

jobs in government sector, apply now

योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 मई, 2014 निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन टेस्ट 6 जून, 2014 को निर्धारित किया गया है। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार "www.bankofmaharashtra.in" पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed