फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in electricity company

बिजली विभाग में कर्मचारियों की भर्ती

Fri, 29 Aug 2014 11:41 AM IST
Updated Fri, 29 Aug 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
jobs in electricity company

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती हेतु भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मांगे गए है।

विज्ञापन


इन पदों में लॉ असिस्टेंट व पब्लिसिटी असिस्टेंट के पद शामिल हैं। पदों की कुल संख्या 20 है। इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता लॉ असिस्टेंट के लिए लॉ में स्नातक व पब्लिसिटी असिस्टेंट के लिए जर्नलिज्म में स्नातक रखी गयी है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य व अन्य पिछड़े वर्ग के आवेदकों को 700 रुपए, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जमा करना होगा। विज्ञापित पदों हेतु 15025 से 43400 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया व उम्र सीमा

jobs in electricity company

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

अंतिम चयन मेरिट के अनुसार निर्धारित किया जाएगा। इन पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदकों के उम्र की गणना 22 सितंबर, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी गई है।
 
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन पत्र को पूर्णरूप से भरकर डीडी व आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिए गए निर्धारित पते पर 22 सितंबर, 2014 तक भेजे।

आवेदन आवेदन के लिए तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://cseb.gov.in/csphcl/recruitment/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed