फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in clerk post, apply now

क्लर्क के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sat, 12 Apr 2014 08:50 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
jobs in clerk post, apply now

दिल्ली विश्वविद्यालय के सत्यवती कॉलेज में विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में प्रशासनिक अधिकारी का एक पद, लाइब्रेरियन का एक पद, वरिष्ठ कार्मिक सहायक का एक पद, वरिष्ठ तकनीकी सहायक (कंप्युटर) का एक पद, वरिष्ठ सहायक का एक पद, सहायक (लिपिक) का एक पद, व्यावसायिक सहायक का एक पद, अर्द्ध व्यावसायिक सहायक का एक पद, कनिष्ठ सहायक सह केयरटेकर का एक पद, कनिष्ठ सहायक (लिपिक) के चार पद शामिल है।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षिक योग्यता भिन्न-भिन्न है।

35 वर्ष तक के युवा पाएं आकर्षक वेतनमान

jobs in clerk post, apply now

आयु सबंधी योग्यता के तहत इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पदानुसार 27-35 वर्ष है।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 5400/6000 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200/4600 और 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 1900/2400/2800 रुपये दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 250 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 100 रुपये जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए यह है आवेदन प्रक्रिया

jobs in clerk post, apply now

इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र के सिस्टम जनरेटेट कॉपी का प्रिंट आउट लेकर व समस्त दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियों और बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर 'प्रधानाचार्य, सत्यवती कॉलेज, अशोक विहार, फेज-III, दिल्ली-110052' के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजें।

आवेदन पत्र 26 अप्रैल, 2014 तक संस्थान के पते पर पहुंच जाना चाहिए। आवेदन करने एवं अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कॉलेज की वेबसाइट http://satyawati.ximerono.com/allposts.php पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed