फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   jobs in bsf

BSF में 10वीं और 12वीं पास की बंपर भर्ती

Sun, 06 Jul 2014 01:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Jul 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
jobs in bsf

सीमा सुरक्षा बल में विभिन्न पदों पर कुल 293 रिक्तियों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


इन पदों पर भारतीय पुरुष या महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापित पदों में एसआई (वर्कशॉप), एसआई (मास्टर), एसआई (इंजन ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (मास्टर), हेड कांस्टेबल (इंजन ड्राइवर), हेड कांस्टेबल (वर्कशॉप), हेड कांस्टेबल (क्रियू) पद शामिल हैं।

10वीं और 12वीं पास को मौका

jobs in bsf

शैक्षिक तौर एसआई के पद के लिए आवेदक ने बारहवीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित क्षेत्र की निर्धारित डिग्री प्राप्त की हो।

हेड कांस्टेबल के उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा पास करने के बाद संबंधित क्षेत्र में किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।

एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9,300-34,800 रुपये और ग्रेड पे 4200 तथा हेड कांस्टेबल के उम्मीदवार को 5,200-20,200 तथा ग्रेड पे 2400/2000 रुपये वेतनमान के तौर पर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है आवेदन करने का तरीका

jobs in bsf

आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा पदानुसार 20 से 22 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 से 28 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में भरकर तथा समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर बीएसएफ के संबंधित केंद्र पर निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराएं।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2014 है। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ की वेबसाइट http://www.bsf.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed