प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अरुणाचल प्रदेश में प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
विज्ञापित पदों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एवं एसोसिएट प्रोफेसर, सिविल इंजीनियरी, मैकेनिकल इंजीनियरी एवं गणित के सहायक प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
आवेदन शुल्क के तौर इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
योग्य उम्मीदवार पाएं आकर्षक वेतनमान
वेतनमान के तहत प्रोफेसर के पद पर चयनित उम्मीदवार के लिए 37,400-67,000 और ग्रेड पे 10,500 रुपए, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 37,400-67,000 और ग्रेड पे 9,500 रुपए और सहायक प्रोफेसर के लिए 15,600-39,100 रुपए व ग्रेड पे 6000/8000 रुपए निर्धारित है।
शैक्षिक तौर इन पदों के लिए आवदेन करने वाला अभ्यर्थी संबंधित विषय में पीएच.डी. डिग्री धारक हो।
इन पदों के लिए ऐसे करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवर आवेदन पत्र को ऑनलाइन भर कर जमा कराने के बाद ऑटोजनरेटेड कॉपी को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से 'द कॉन्फिडेंशियल असिसटैंट (मिस अबी तायेंग), यूपीया-791112, जिला-पापुमपारे, अरुणाचल प्रदेश' के पते पर भेजें।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2014 है। आवेदन संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी एवं आवेदन करने के लिए आवेदक संस्थान की वेबसाइट http://www.nitap.in/ पर लॉग ऑन करें।