फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   job vacancy in indian army

सेना में नौकरी का मौका, करें आवेदन

Sat, 21 Jun 2014 08:07 AM IST
Updated Sat, 21 Jun 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
job vacancy in indian army

भारतीय सेना में 19-25 वर्ष के युवाओं की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। विज्ञापित पदों में पुरुषों के 50 और महिलाओं के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए।

विज्ञापन


आयु सीमा के तहत आवेदक न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष है।  

शैक्षिक योग्यता एवं वेतनमान

job vacancy in indian army

शैक्षिक तौर पर इन पदों पर आवेदन करने वाला उम्मीदवार किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त की हो। अंतिम वर्ष के छात्र ने पहले 2या 3 वर्षों में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

साथ ही आवेदक ने सी सर्टीफिकेट 'बी' श्रेणी में प्राप्त किया हो। लड़ाई के दौरान घायल सैनिक के बच्चों के लिए आवेदन करते समय सी सर्टीफिकेट धारक होने की अनिवार्यता नहीं है।

वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 21,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होन पर उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है आवेदन प्रक्रिया

job vacancy in indian army

आवेदक निश्‍चित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर तथा योग्यता संबंधी सभी दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न कर 31 जुलाई, 2014 तक भेजें। आवेदक ने एनसीसी के जिस कार्यालय से सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया है उसी पते पर आवेदन भेजें।

आवेदन पत्रों को शॉर्टलिस्ट कर आवेदकों की सूची भारतीय सेना की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन संबंधी अन्य आवश्यक जानकारी के लिए भारतीय सेना की वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed