फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   govt jobs for 10th pass

सरकारी नौकरी: 10वीं पास करें आवेदन

Sat, 12 Apr 2014 11:43 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
govt jobs for 10th pass

भारत सरकार टकसाल, हैदराबाद में विभिन्न विभागों में तकनीशियन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों को भरने के लिए कुल 32 रिक्तियां जारी की गई हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिकों से आवेदन मंगाए गए हैं।

इन पदों पर नौकरी का मौका

govt jobs for 10th pass

विज्ञापित पदों में डाइ मेडल प्रेस ऑपरेटर, फिटर, मिल राइट, पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनकार, बढ़ई/काष्ठकार, सुनार, मोटर मैकेनिक, फायर फाइटर आदि के लिए कनिष्ठ तकनीशियन, डिस्पेंसरी सहायक और हिंदी टंकक आदि के पद शामिल हैं।

आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

govt jobs for 10th pass

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित है। वहीं डिस्पेसरी सहायक और हिंदी टंकक के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित है।

आयु की गणना 1 मार्च, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तौर पर इन पदों पर चयनित उम्मीदवार को 5200-20200 रुपये तथा पदानुसार ग्रेड पे 1800/1900 रुपये दिया जाएगा।

विज्ञापन

इन पदों पर ऐसे करें आवेदन

govt jobs for 10th pass

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड कर व उसे निश्चित प्रारूप में भरकर 'पोस्ट बॉक्स संख्या 3076, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' के पते पर भेजें।

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2014 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट https://jobapply.in/minthyderabad/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed