फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   government job apply now

100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, करें आवेदन

Sat, 24 May 2014 08:30 AM IST
Updated Sat, 24 May 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
government job apply now

जीएमसीएच, चंडीगढ़ ने भारतीय नागरिकों से सीनियर रेजिडेंट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, डेमोंस्ट्रेटर, इमरजेंसी ऑफिसर, कैजुएल्टी मेडिकल ऑफिसर के कुल 111 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन


इन पदों में सबसे ज्यादा पद सीनियर रेजिडेंट के हैं, इसके बाद मेडिकल ऑफिसर, डेमोंस्ट्रेटर, इमरजेंसी ऑफिसर और कैजुएल्टी मेडिकल ऑफिसर के हैं। इन पदों में आरक्षण नियमानुसार प्रदान किया है जिसमें एससी, ओबीसी शामिल हैं। इस संबंध में जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है कि पदों की संख्या घट-बढ़ सकती है।

विज्ञापन

आवेदन फीस, आयु सीमा और अंत‌िम तारीख

government job apply now

मेडिकल के इन पदों में सीनियर रेजिडेंट और कैजुएल्टी ऑफिसर के लिए आयु सीमा 30 वर्ष सुनिश्चित की गई है। शेष अन्य पदों के लिए आयु 33 वर्ष रखी गई है।

आयु सीमा में एससी और एसटी के लिए 5 वर्ष और ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी, 2014 से की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जून, 2014 निर्धारित है।

आवेदन फीस के तहत सामान्य वर्ग को आवेदन पत्र के साथ 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। अनुसूचित जाति यानी एससी को आवेदन फीस के रूप में आवेदन पत्र के साथ 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा।

यहां करें आवेदन

government job apply now

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार जीएमसीएच की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने, अलग अलग पदों के लिए आवश्‍यक योग्यता एवं पदों की अलग अलग संख्या और इस संबंध में जारी विज्ञप्ति के लिए जीएमसीएच की वेबसाइट gmch.gov.in/ पर लॉग ऑन करें।

इन सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 9 जून, 2014 को किया जाएगा। इसके बाद सफल हुए छात्रों का साक्षात्कार 11 जून, 2014 को आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed