सीधे इंटरव्यू से सरकारी नौकरी, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी बी पंत इंस्टीट्यूट (हिमाचल प्रदेश) में योग्य उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में रिसर्च एसोसिएट, जूनियर रिसर्च फेलो, फील्ड सहायक, डाटा ऑपरेटर व लैब सहायक के पद शामिल हैं।
पदों की संख्या 17 है। पदों के अनुसार शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। फील्ड सहायक व डाटा ऑपरेटर पद के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक रखी गई है।
आवेदकों को शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ पद से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री व कार्य का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य है।
सुनहरे अवसर के साथ है बेहतर वेतनमान
विज्ञापित पदों हेतु वेतनमान अलग-अलग है। रिसर्च एसोसिएट के लिए 22000 रुपए, जूनियर रिसर्च फेलो के लिए 16000 रुपए, डाटा ऑपरेटर व लैब सहायक के लिए 8000 रुपए निर्धारित किए गये हैं।
विभिन्न पदों के लिए उम्र सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी। आवदेन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इन पदों पर साक्षात्कार 7 व 8 जुलाई, 2014 को पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
इन पदों को भरने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों जो किसी केंद्रीय सरकार या स्वायत्त संगठनों के अधीन कार्यरत है, को वरीयता दी जाएगी। उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू में प्राप्त अधिकतम अंक के अनुसार किया जायेगा।
इस प्रकार से करें आवेदन
आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। आवेदन फॉर्म को भरकर तथा आवश्यक दस्तावेजो के साथ दिए गए पते पर भेजे अथवा निर्धारित तारीख को अपने सभी शैक्षिक व अनुभव प्रमाणपत्रों की मूल प्रति व फोटोकॉपी के साथ साक्षात्कार हेतु दिए गए पते पर पहुंचे। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार http://gbpihed.gov.in पर लॉग ऑन करें।