{"_id":"384a41625cfdefba7d530c4e00f26211","slug":"civil-judges-recruitment-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजों की भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
जजों की भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर में सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ खण्ड) एवं न्यायायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम वर्ग के कुल 187 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों में से 68 पद अनारक्षित हैं, शेष पद विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इन पदों के लिए आयु सीमा कम से कम 23 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से किया जाएगा।
प्रत्येक अनारक्षित तथा राजस्थान के बाहर के सभी आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क के तौर पर 250 रुपये तथा राजस्थान के आरक्षित वर्गों के लिए शुल्क में कुछ छूट दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2013 निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर, 2013 निर्धारित है।
इन पदों को भरने के लिए तीन चरणों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अनिवार्य योग्यता एवं अधिक जानकरी के लिए http://hcraj.nic.in/rjs-notification-25112013.pdf या http://www.hcraj.nic.in पर लॉग ऑन करें।
विज्ञापन