कृषि विभाग में नौकरी का बड़ा मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएससी यानी राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संयुक्त परीक्षा 2014 के माध्यम से कुल 67 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों में एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 23 पद और एसिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 34 पद शामिल हैं।
ये दोनों ही पद कृषि रसायन विज्ञान के क्षेत्र में निकाले गए हैं।
वेतनमान और अधिकतम आयु
इन पदों के लिए वेतनमान 9300-34800 रुपये ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित किया गया है। सामान्य आवेदनकर्ता की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 35 वर्ष होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग को इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
यहां करें आवेदन
योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2014 तक वेबसाइट http://rpsconline.rajasthan.gov.in/ पर लॉग कर ऑनलाइन आवेदन करें।
इसके अलावा आवेदन, योग्यता और पद संबंधी अन्य जानकारी के लिए वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in/pdf_reports_files/Corri.2_1415_adv4_1112_Agri_res_off_120614.pdf पर लॉग ऑन करें।