{"_id":"6530d4f1323fac60078f7dd206cc42d3","slug":"additional-private-secretary-176-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनिए अपर निजी सचिव, 176 पदों पर भर्ती","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
बनिए अपर निजी सचिव, 176 पदों पर भर्ती
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 19 Dec 2013 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए हिन्दी और सामान्य अध्ययन का महत्व और बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को पीसीएस से पहले एक और बड़ी भर्ती का मौका मिला है।
विज्ञापन
आयोग ने अपर निजी सचिव के 176 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। खास यह कि लोअर सबऑर्डिनेट और समीक्षा अधिकारी के बाद इस भर्ती में भी ये दोनों विषय चयन का मुख्य आधार होंगे।
विज्ञापन
लोअर सबऑर्डिनेट-2013 का परीक्षा पैटर्न पूरी तरह से बदल गया है। इसके तहत मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन और हिन्दी के पेपर होंगे। समीक्षा अधिकारी भर्ती में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों की मेरिट निर्धारण में हिन्दी की मुख्य भूमिका होगी। दूसरा पेपर भी सामान्य ज्ञान का है। पहले इन दोनों भर्तियों में प्रारंभिक परीक्षा में एक तथा मुख्य परीक्षा में दो वैकल्पिक विषय होते थे।
विज्ञापन
अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा में भी सामान्य अध्ययन और सामान्य हिन्दी का पेपर होगा। इनके लिए 100-100 अंक निर्धारित हैं। इनके अलावा शार्टहैंड तथा टाइप की परीक्षा होगी। यानी, इस भर्ती में भी सामान्य अध्ययन तथा हिन्दी में पकड़ है तो सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। गौर करने वाली बात यह है कि सामान्य अध्ययन का पेपर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित होगा। जबकि, हिन्दी का पेपर परंपरागत तरीके का होगा। इसके लिए शार्टहैंड और टाइप तथा कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले स्नातक आवेदन कर सकते हैं।
फार्म की प्रिंट कॉपी भी करना होगा जमा
अपर निजी सचिव के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होगा। आखिरी तारीख 13 जनवरी है। बैंक में परीक्षा शुल्क नौ जनवरी तक जमा किया जा सकता है लेकिन आवेदकों को भरे हुए फार्म की पि्रंट कॉपी भी आयोग कार्यालय में जमा करना है। इसके साथ आवेदकों को संबंधित प्रमाण पत्र भी लगाने होंगे। हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी है।