फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   93 vacancy in railtel department

रेलटेल में मैनेजर के 93 पदों पर भर्ती

Fri, 20 Jun 2014 11:55 AM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
93 vacancy in railtel department

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन तरीके से भर सकते हैं। अभ्यर्थी 28 जून, 2014 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित लिंक पर लॉग ऑन करके अपने आवेदन को भर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित दस्तावेजों के साथ 5 जुलाई, 2014 तक दिए गए पते पर भेजे। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए वेबसाइट www.railtelindia.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी का सुनहरा अवसर

93 vacancy in railtel department

रेलटेल में योग्य उम्मीदवारों के लिए मैनेजरों के कुल 93 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों में सीनियर मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर व ज्वाइंट जनरल मैनेजर के पद शामिल हैं।

इन पदों की शैक्षिक योग्यता पदों के अनुसार संबंधित डिप्लोमा व डिग्री अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधितकम आयु पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की है।

आयु की गणना 28 जून, 2014 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया व वेतनमान

93 vacancy in railtel department

आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों को सर्वप्रथम एक लिखित परीक्षा देनी होगी। सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में अधिकतम अंक पाने वाले उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा।

विज्ञापित विभिन्न पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए व एससी/एसटी/विकलांग के लिए 500 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से दिए गए निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed