{"_id":"ea5832c32a3f0239a6d88b33f6b720b5","slug":"9000-posts-of-police-constable-recruited-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"9000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
9000 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Nov 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल के कुल 9011 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन पदों के लिए अनिवार्य योग्यता 12 वीं पास निर्धारित की गई है। इन पदों में 736 पद भारतीय रिजर्व बटालियन(पुरुष) के हैं, जो केवल पुरुषों के लिए हैं तथा 8275 पद जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के हैं, जिसमें पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
सभी पदों के लिए वेतनमान 5200-20200 रु. तथा ग्रेड पे 2000 रु. निर्धारित है।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को इसमें नियमानुसार छूट प्रदान की गई है।
आवेदन फीस के तहत सामान्य आवेदक को 100 रु. हरियाणा सरकार ट्रीजरी कार्यालय में जमा करने होंगे जबकि अरक्षित वर्ग को आवेदन फीस से छूट प्रदान की गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक 8 नवंबर 2013 से 13 दिसंबर 2013 तक वेबसाइट http://www.hprbonline.com पर लॉग आन करें।
विज्ञापन
आवेदन संबंधी सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आवेदक http://www.hprbonline.com/ads_file/HPRB_ADS2.pdf?TokenID=88pOa7Dqcw तथा http://www.hprbonline.com/ads_file/HPRB_ADS-3.pdf?TokenID=f8kUwBDXlh पर क्लिक करें।
विज्ञापन