फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   85 thousand government jobs recruit in haryana

सरकारी पदों पर 85,000 भर्तियां, प्रक्रिया शुरू

Wed, 16 Oct 2013 05:19 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Oct 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
85 thousand government jobs recruit in haryana

हरियाणा सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते 85,000 से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। अफसरों ने भी आश्वासन दिया कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

इन भर्तियों में जाटों समेत उन सभी जातियों को फायदा मिलने वाला है जिन्हें हरियाणा सरकार आरक्षण की सूची में शामिल कर चुकी है।

मुख्य सचिव पीके चौधरी के बार-बार रिक्तियां मांगने के बावजूद अफसर रिक्त पदों की संख्या नहीं भेज रहे थे। अंत में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित करवाई।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सीएम को बताया कि ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) के इस समय 12000 से ज्यादा पद रिक्त हैं।

उन्हें भरने के लिए आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए श्रम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गुप्ता ने बताया कि साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। किसी भी सूरत में दिसंबर तक यह साफ्टवेयर चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लास तीन के 28 हजार से 500 से ज्यादा पद

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि क्लास तीन के अब तक 28 हजार 500 से ज्यादा पद रिक्त हैं। अभी कुछ विभागों से जानकारी आनी है।

इनमें से 12000 से ज्यादा पद भरने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पास आग्रह पत्र भेजा गया है।

सीएम बताया कि मंत्रिमंडल ने क्लर्क, स्टेनो आदि के लिए योग्यता दस जमा दो कर दी है। इसलिए सभी विभाग बिना मंत्रिमंडल को भेजे स्वयं अधिसूचना जारी करवाएं।

उन्होंने साफ-साफ कहा कि यह आग्रह पत्र आयोग को एक नवंबर से पहले भेज दिए जाएं।

अभी ग्रुप डी के लिए विभागों से एक हजार से ज्यादा और क्लास तीन के लिए करीब डेढ़ हजार से ज्यादा रिक्त पदों की जानकारी मिलेगी।

इस तरह क्लर्क, स्टेनो समेत क्लास तीन के करीब 30000, ग्रुप डी के लिए करीब 13000 पदों पर भर्ती होगी। परिवहन विभाग जल्द ही 1500 चालकों के परिणाम घोषित कर देगा।

जाटों और अन्य को यूं मिलेगा लाभ
जब मुख्यमंत्री को यह जानकारी दी गई कि जाटों और अन्य को आरक्षण का लाभ केवल उन रिक्त पदों पर मिलेगा जो 28 फरवरी, 2013 के बाद खाली हुई हैं जबकि ये पद तो कई साल से खाली हैं।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि  यह बात कौन कह रहा है तो उन्हें बताया गया कि विधि परामर्शी ने कहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले को देखो क्योंकि भर्तियां तो अब होने वाली हैं।

अब माना जा रहा है कि लाभ उन्हें मिल सकता है। वैसे वन विभाग ने 28 फरवरी, 2013 से पहले खाली पदों पर भी यह आरक्षण लागू कर दिया है।

शिक्षक 30000, सिपाही 12000 होंगे भर्ती

शिक्षक भर्ती बोर्ड शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। करीब 30000 पदों पर भर्ती होनी है। इस समय 25000 से ज्यादा पदों के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं।

हाईकोर्ट ने परिणाम घोषित करने पर रोक लगा रखी है। फैसला आरक्षित है। अगर रोक हटी तो यह परिणाम जल्द घोषित हो जाएंगे। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड 12000 सिपाही भर्ती करेगा। बोर्ड को अगले सप्ताह आग्रह पत्र भेज दिया जाएगा।


65,000 की भर्ती का फैसला

हरियाणा सरकारी के प्रवक्ता ने कहा कि 65,000 भर्तियां करने का फैसला किया है। इनमें करीब 25,000 शिक्षक, 12,000 पुलिस कर्मचारी, 17000 तृतीय श्रेणी और 10625 चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अनुसूचित जाति और भूतपूर्व सैनिकों का बैकलॉग पूरा करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed