{"_id":"2faf5a9376644c668dc60117364e5aeb","slug":"722-posts-recruited-in-mppsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा अधिकारियों की 722 भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"Jobs Archives","title_hn":"जॉब्स आर्काइव","slug":"jobs-archives"}}
चिकित्सा अधिकारियों की 722 भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के कुल 722 पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
आवेदन भरने और आवेदन का निश्चित प्रारूप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइटों https://www.mponline.gov.in, और http://www.mppsc.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
इन पदों के लिए वेतनमान 15600 से 39100 रुपए, ग्रेड पे 5400 रुपए है। आवेदन की फीस 120 रुपए + 40 रुपए पेर्टल फीस है। आवेदन भरने की शुरूआत 27 सितंबर 2013 से आरंभ हो गई है। आवेदन की फीस केवल क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग अथवा एमपीपीएससी के अधिकृत क्योस्कों से ही स्वीकार्य मानी जाएगी।
विज्ञापन
आवेदन भरने की अंतिम तारीख 26 अक्टूबर 2013 है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु कम से कम 22 वर्ष और अधिक से अधिक 40 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की आयु का निर्धारण 1 जनवरी 2014 से होगा।