फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   1652 post of assistant professor apply now

बनिए असिस्टेंट प्रोफेसर, 1652 पदों भर्ती

Thu, 20 Mar 2014 12:48 PM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
1652 post of assistant professor apply now

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बृहस्पतिवार से एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 1652 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा जिसकी आखिरी तारीख 21 अप्रैल है।
विज्ञापन


आवेदन के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखकर आवेदन तथा आखिरी तिथि की घोषणा आयोग ने विज्ञापन में नहीं की है। इसे चार मार्च को आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के क्रम में देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूर्व के अनुभवों तथा सदस्यों की ज्यादातर सीटें खाली रहने के कारण भर्ती प्रक्रिया कब तक पूरी होगी इसको लेकर अभी सवाल बना हुआ है।

46 विषयों के लिए होगी भर्ती

1652 post of assistant professor apply now

आयोग में भर्ती प्रक्रिया वर्षों से बाधित है। यहां तक कि प्रवक्ता के लिए दो विज्ञापन के अलावा प्राचार्य के लिए भी आवेदन मांगा जा चुका है लेकिन इसके बाद की प्रक्रिया वर्षों से लंबित है।

ऐसे में विज्ञापन निकाले जाने के बाद लंबे समय से भर्ती के इंतजार में बैठे प्रतियोगियों में उम्मीद जगी है। आयोग ने कुल 46 विषयों के लिए भर्ती की घोषणा की है।

सबसे अधिक रसायन विज्ञान के 138 पद हैं। हिन्दी के 128 पद हैं। बीएड के 118, प्राणि विज्ञान के 106, भूगोल के 102, वनस्पति विज्ञान के 101 पद हैं। अन्य विषयों के लिए 100 से कम पद हैं। इनके लिए जेआरएफ, नेट, स्लेट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा और होगा साक्षात्कार

1652 post of assistant professor apply now

पीएचडी या डीफिल उपाधि धारक जो अभ्यर्थी जेआरएफ-नेट या स्लेट से छूट चाहते हैं उन्हें यूजीसी के नए मानक के अनुसार डीफिल का प्रमाण पत्र देना होगा।

यूजीसी की वेबसाइट पर इस संबंध मेंउपलब्ध प्रोफार्मा को संबंधित विश्वविद्यालय से प्रमाणित कराके अभ्यर्थियों को देना होगा।

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन जमा आवेदन पत्र की प्रिंट की दो प्रतियां तथा अन्य दस्तावेज साक्षात्कार के समय आयोग में जमा करने होंगे। सचिव संजय सिंह ने बताया कि चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed