फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Ex MP CM Arjun Singh son Ajay Singh Rahul gets Congress ticket from Sidhi

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह की 'सीधी' लड़ाई, छह बार रहे विधायक

Thu, 04 Apr 2019 06:59 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 04 Apr 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Ex MP CM Arjun Singh son Ajay Singh Rahul gets Congress ticket from Sidhi
अजय सिंह - फोटो : फेसबुक

कांग्रेस ने गुरुवार को 12 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की है जिसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह उर्फ राहुल भैया का भी नाम शामिल है। अजय, मध्यप्रदेश की सीधी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अजय के पिता मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में अजय सिंह ने सिंगरौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मेरे लिए यह आखिरी चुनाव है, अगर इस चुनाव में कुछ गड़बड़ हुई तो हमें आपको कोई पूछने वाला नहीं बचेगा, यह भी बता देता हूं। कांग्रेस पार्टी मुझे कोई न कोई पद दे देगी हो सकता है एक साल बाद राज्यसभा भेज दे, लेकिन आप लोगों का क्या होगा। विपक्ष ने इसे इमोशनल अत्याचार बताया है।
विज्ञापन


शिक्षा
अजय की शुरुआती पढ़ाई भोपाल के कैंपियन स्कूल से हुई है। उन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक और भोपाल विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया है। एमए में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक करियर
अजय सिंह मध्यप्रदेश राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। वह छह बार लगातार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। 1985 और 1991 में चुरहट (सीधी) से उप-चुनाव में उन्हें विधायक के रूप में चुना गया था। 1998 में उन्हें तीसरी बार विधायक चुना गया और मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन और संस्कृति विभागों के कैबिनेट मंत्री बन गए।

2003 में चौथी बार और 2008 में पांचवी बार मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। 15 अप्रैल, 2011 को मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में चुने गए थे। 2013 में छठी बार विधायक बने। 27 फरवरी, 2017 को वह दूसरी बार विपक्ष के नेता के रूप में चुने गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed