फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Sunil Subramani: a new face of bollywood

15 साल के बाद इस होनहार को बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिली पहचान

Fri, 10 Jul 2015 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजला, दिल्ली Updated Fri, 10 Jul 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
Sunil Subramani: a new face of bollywood

फिल्म इंडस्ट्री 15 साल तक संघर्ष करने  के बाद अब इस निर्देशक को अपनी पहचान मिलना शुरू हुई है। सफल फिल्म निर्देशक अनुराग बसू के साथ सालों तक काम करने के बाद अब इस होनहार फिल्मकार को मौका मिला है कि वो अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने रख सके।

विज्ञापन


जी हां, इस होनहार फिल्मकार हैं, सुनील सुब्रमणि। सुनील ने 'फुद्दू' से स्वतंत्र निर्देशक के तौर अपना नया संघर्ष शुरू किया है। इनकी फिल्म के साथ हीरो (शुभम) हीरोइन (स्वाति कपूर) भी अपना फिल्मी सफर शुरू करेंगे।
विज्ञापन


सुनील के अनुसार उनकी फिल्म ए ग्रेड की है। 'फुद्दू' एक ऐसे लड़की कहानी है जो बनारस से मुंबई आता है, लेकिन यहां की भागदौड़ भरी जिंदगी में पस्त हो जाता है। उसकी जिंदगी में रौनक लाने के लिए घरवाले शादी करा देते हैं परंतु वह समझ नहीं पाता है कि एक ही कमरे के उस घर में कैसे पत्नी को खुश करे, जहां मां-बाप भाई-बहन सब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


sunil subramani
















पत्नी उस पर गलत आरोप लगाते हुए छोड़ कर चली जाती है। परिवार वाले भी उससे नाराज हो जाते हैं। अब लड़का कैसे साबित करेगा कि उसकी पत्नी गलत है?सुनील सुब्रमणि के अनुसार उनकी फिल्म एक इमोशनल ड्रामा है और मुंबई की जिंदगी की सचाई दिखाता है।

यहां यूपी-बिहार से आने वाले लाखों नौजवान एक-एक कमरे में पूरे परिवार के साथ रहते हैं और तमाम कठिनाइयां उठाते हैं। इसमें उनका इमोशनल संघर्ष भी शामिल होता है, जब उनकी शादी होती है और पत्नी भी साथ रहने लगती है। सुनील का कहना है कि यह हमारे समय की सच्ची फिल्म है।


यहां देखिए सुनील के संघर्ष की कहानी, उन्हीं की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed