फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Shashi Kapoor is very disciplined actor

'फिल्मों में छड़ी के बल पर काम कराते थे शशि कपूर'

Mon, 11 May 2015 03:00 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor is very disciplined actor

सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने मुंबई के पृथ्वी थिएटर में शशि कपूर को दादा साहब फाल्के अवार्ड से नवाजा।

विज्ञापन


इस मौक़े पर अभिनेता और शशि कपूर के भतीजे ऋषि कपूर ने कहा कि 'उनके साथ मैंने चार फिल्में कीं और वो मानो छड़ी लेकर हमसे काम करवाते थे'।

वहीं शशि कपूर के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ बच्चन ने कहा कि 'वो मेरे सबसे ज्यादा खयाल रखने वाले और दरियादिल दोस्त और इंसान हैं'।

अमिताभ ने कहा कि उन्होंने पृथ्वी थिएटर की स्थापना कर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और पत्नी जेनिफर का सपना पूरा किया।

अमिताभ, शर्मिला, शबाना ने बताई मन की बात

Shashi Kapoor is very disciplined actor

इस मौके पर शशि कपूर के जीवन और करियर एक संक्षिप्त डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई जिसमें आवाज उनके पोते और अभिनेता रणबीर कपूर ने दी थी।

इस डॉक्यूमेंट्री में अमिताभ बच्चन, शर्मिला टैगोर और शबाना आजमी शशि कपूर के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

शशि कपूर ने हिंदी के अलावा कई ब्रितानी और अमरीकी फिल्मों में भी काम किया। उनकी प्रमुख फिल्मों में शर्मीली़, दीवार, कभी-कभी और जब जब फूल खिले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

Shashi Kapoor is very disciplined actor

भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए 77 साल के शशि कपूर को 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दादा साहेब फालके अवॉर्ड से नवाज़ा गया था।

लेकिन ख़राब सेहत के कारण शशि कपूर अवॉर्ड लेने दिल्ली नहीं जा पाए। इसीलिए सूचना और प्रसारण मंत्री उन्हें ये पुरस्कार देने रविवार को मुंबई गए।

शशि कपूर यह पुरस्कार पाने वाले कपूर ख़ानदान के तीसरे सदस्य हैं। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर को 1971 में और बड़े भाई राज कपूर को 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed