फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Mahesh Bhatt upset with nephew Mohit suri

बॉलीवुड के मामा-भांजे में पैसों का विवाद?

Wed, 05 Aug 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 05 Aug 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt upset with nephew Mohit suri

पैसों के कारण फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा संबंध खराब होते हैं। सबसे ताजा मामला भट्ट कैंप से सामने आ रहा है। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि फिल्म हमारी अधूरी कहानी के फ्लॉप होने से भट्ट कैंप के सर्वेसर्वा मुकेश तथा महेश भट्ट को न केवल बड़ा झटका लगा है, बल्कि भांजे मोहित सूरी से रिश्तों में भी खींचतान शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार भट्ट बंधुओं के भांजे निर्देशक मोहित सूरी इस बात से नाराज हैं कि उन्हें फिल्म की फीस तक नहीं दी गई है। मोहित के करीबियों की मानें तो उन्होंने कभी अपनी मामा से पैसों को लेकर बात नहीं की और चुपचाप उनके कैंप के लिए फिल्में बनाते गए। लेकिन आशिकी-2 की विशाल सफलता के बाद भट्ट कैंप ने उन्हें इस लायक समझा की निर्देशन की फीस दें।
विज्ञापन


परंतु हमारी अधूरी कहानी के फ्लॉप होने के बाद मोहित को निर्देशन की फीस नहीं चुकाई गई, जबकि उन्हें धन की सख्त जरूरत थी। मोहित के नजदीकी सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों मोहित पिता बने और उन्हें बड़े घर की जरूरत महसूस हुई। जब उन्होंने भट्ट बंधुओं से पैसे मांगे तो उन्होंने कहा कि वह घर ले लें, पैसा हम चुका देंगे। उधर, मोहित फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए और उधर घर की किश्तें चुकनी बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब मोहित को उनके मामा ने फिल्म की फीस भी नहीं दी तो उन्होंने खुद को ठगा हुआ महूसस किया। खबर है कि भविष्य में उन्होंने भट्ट कैंप के लिए फिल्में न बनाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed