फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Kapil Sharma's Kis Kisko Pyaar Karoon first week collection

दीपिका-रणबीर से आगे निकले कपिल शर्मा, हुई पैसों की बारिश

Sun, 04 Oct 2015 09:41 AM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma's Kis Kisko Pyaar Karoon first week collection

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने साबित कर दिया है कि वो भी भविष्य के प्रमुख बॉलीवुड सितारे हैं। भारतीय जन-मानस में उनके काफी चाहने वाले हैं। उन्होंने पहली ही फिल्म में फिलहाल फिल्मों की कामयाबी के पैमाने बॉक्स ऑफिस कलेक्‍शन के मामले में कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन


खुद कपिल शर्मा कहते हैं कि उन्हें इस तरह दर्शकों का प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी। कपिल शर्मा के मुताबिक उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनकी पहली ही फिल्म इतनी सफल रहेगी। इसके लिए कपिल ने अपने फेसबुक और ट्व‌िटर पेज पर एक लंबा लेख लिखकर सबका धन्यवाद किया।
विज्ञापन


फिल्मों की कमाई का विश्वसनीय आंकड़ा बताने वाली अंग्रेजी पोर्टल कोईमोई डॉट कॉम के मुताबिक कपिल शर्मा की फिल्म 'किस-किस को प्यार करूं' ने पहले सप्ताह इतनी कमाई की है, जितनी इस साल की बड़ी हिट दीपिका पुदकोण की 'पीकू' नहीं कमा पाई थी। दीपिका ही नहीं इस साल आई रणबीर कपूर-अर्जुन रामपाल की रॉय ने पहले सप्ताह इतना कलेक्‍शन नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल की फिल्म ने पहले सप्ताह में कमाया कितना

Kapil Sharma's Kis Kisko Pyaar Karoon first week collection

कॉमेडी के रास्ते बॉलीवुड में जगह बनाने वाले कपिल शर्मा ने अपनी पहली ‌ही फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज कराई है। कोईमोई डॉक के मुताबिक केवल घरेलू बाजार में 'किस किस को प्यार करूं' के पहले सप्ताह की कमाई 44 करोड़ पार है।

कपिल की फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल शुरू कर दिया था। पहले दिन फिल्म ने 16-17 करोड़ का कारोबार किया। जबकि पहले वीकेंड पर फिल्म ने करीब 28.8 करोड़ रुपये का करोबार कर दम दिखाया। अब फिल्म की कमाई 50 करोड़ के करीब है।

अगर थोड़ा पीछे जाकर हम आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल की बड़ी हिट दी‌पिका पादुकोण की पीकू ने पहले सप्ताह में 41.42 करोड़ का व्यवसाय किया था। वहीं रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल की जोड़ी वाली आर्थ‌िक तौर पर सफल रही फिल्म रॉय ने 42 करोड़ कमाए थे।

इस लिहाज से देखें तो कपिल ने इस साल बड़े सितारों वाली फिल्मों को मात दे दे दी है। जबकि कपिल की फिल्म के साथ रिलीज हुई मधुर भंडाकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स पहले सप्ताह में महज 7 करोड़ और कुणाल खेमू की भाग जॉनी 2 करोड़ ही कमा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed