फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   joke on hindi

मुझे भी आज हिंदी बोलने का शौक हुआ

Mon, 21 Sep 2015 05:17 PM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
 joke on hindi

सब लोग हिंदी को प्रोत्साहित कर रहे हैं तो मुझे भी आज हिंदी बोलने का शौक हुआ, घर से निकला और एक ऑटो वाले से पूछा,

विज्ञापन

"त्री चक्रीय चालक, पूरे सुभाष नगर के परिभ्रमण में कितनी मुद्रायें व्यय होंगी?"

ऑटो वाले ने घूर कर मेरी तरफ देखा और बोला,"अबे हिंदी में बोल।" मैंने कहा, "श्रीमान मै हिंदी में ही वार्तालाप कर रहा हूँ।" ऑटो वाले ने कहा, "मोदी जी पागल करके ही मानेंगे। चलो बैठो, कहाँ चलोगे?" मैंने कहा, "परिसदन चलो।" ऑटो वाला फिर चकराया, "अब ये परिसदन क्या है?"

बगल वाले श्रीमान ने कहा, "अरे सर्किट हाउस जाएगा" ऑटो वाले ने सिर खुजाया और बोला, "बैठिये प्रभु।" रास्ते में मैंने पूछा, "इस नगर में कितने छवि गृह हैं?" ऑटो वाले ने कहा, "छवि गृह मतलब?" मैंने कहा, "चलचित्र मंदिर।" उसने कहा, "यहाँ बहुत मंदिर हैं... राम मंदिर, हनुमान मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, शिव मंदिर।"

विज्ञापन

त्रिचक्र वाहिनी के द्वितीय चक्र में वायु ठूंस दीजिये

 joke on hindi

मैंने कहा, "भाई मैं तो चलचित्र मंदिर की बात कर रहा हूँ। जिसमें नायक तथा नायिका प्रेमालाप करते हैं।" ऑटो वाला फिर चकराया, "ये चलचित्र मंदिर क्या होता है?" यही सोचते सोचते उसने सामने वाली गाडी में टक्कर मार दी। ऑटो का अगला चक्का टेढ़ा हो गया।

मैंने कहा, "त्री चक्रीय चालक तुम्हारा अग्र चक्र तो वक्र हो गया।" ऑटो वाले ने मुझे घूर कर देखा और बोला, "उतर जल्दी उतर।" सामने पंक्चर की दुकान थी मैंने दुकान वाले से कहा, "हे त्रिचक्र वाहिनी सुधारक महोदय, कृप्या अपने वायु ठूंसक यंत्र से इनके त्रिचक्र वाहिनी के द्वितीय चक्र में वायु ठूंस दीजिये।"

दूकानदार ने घूरकर मुझे देखा और बोला, "चल भाग यहाँ से कमीने, एक तो सुबह से बोनी नहीं हुई और तू शलोक सुना रहा है।" तब से यही सोच रहा हूँ कि अब क्या करूँ हिंदी का?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed