फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   interview of tigmansu dhulia

एक डायरेक्टर जो दूसरों से बड़ा एक्टर है

Sat, 19 Apr 2014 07:45 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
interview of tigmansu dhulia
निर्देशक, अभिनेता और फिल्म निर्माता। इन दिनों तिग्मांशु धूलिया एक साथ तीन भूमिकाओं में सक्रिय हैं। उनकी बनाई ‘रिवॉल्वर रानी’ रिलीज को तैयार है।
विज्ञापन


जबकि वह अनुराग कश्यप के सीरियल और फिल्म ‘हीरो’ की डबल शिफ्ट में शूटिंग कर रहे हैं। तिग्मांशु इसी बीच ‘बुलैट राजा’ के बाद अगली फिल्म की भी तैयारी में जुटे हैं। तिग्मांशु को अब उनके निर्देशन के साथ उनकी ऐक्टिंग के लिए भी याद किया जाता है।

रिवॉल्वर रानी के साथ क्यों जुड़े?

interview of tigmansu dhulia

‘रिवॉल्वर रानी’ की कहानी में आपको क्या खास बात लगी जो इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया?

इसका जो बीहड़ अंदाज है वह सबसे आकर्षक है। कहानी ग्वालियर की है। इस कहानी का ट्रीटमेंट जिस ढंग का है उसे ‘तमाशा’ कह सकते हैं। यह बहुत बड़ा तमाशा है। बी ग्रेड का ऐसा तमाशा जिसमें सबको बहुत मजा आने वाला है। मुख्य रूप से यह ‘रिवॉल्वर रानी’ लव स्टोरी है। ऐसी कहानी फिल्मों में आपने पहले नहीं देखी होगी। यह नए जमाने में ‘मदर इंडिया’ का विपरीत छोर है।

कहानी को फिल्म के रूप में देखने के बाद आपकी क्या राय बनी?

सच कहूं तो अभी तक मैं चार-पांच बार फिल्म देख चुका हूं और कोई राय नहीं बना सका। असल में जब भी यह फिल्म मैंने देखी मुझे इसमें नई-नई बातें नजर आईं। मुझे लगता है कि अगर किसी किताब को पढ़ते या फिल्म को देखते हुए आप ऐसा महसूस करते हैं तो वह क्लासिक की निशानी होती है।

इस फिल्म की खासियत यह है कि आप किसी भी सीन को देख कर यह नहीं बता सकेंगे कि आगे क्या होने वाला है। साई (निर्देशक) ने जब मुझे स्क्रिप्ट सुनाई थी मैं उसी दिन इसे बनाने को राजी हो गया था। लेकिन मैंने इनसे कहा था कि जिस बारीकी से आप लिखते हैं हिंदी फिल्मों में उतने अच्छे ऐक्टर नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इसी लिए कर रहे हैं ऐक्टिंग

interview of tigmansu dhulia

क्या यही कारण है कि इधर आप खुद अभिनय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं? ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद अनुराग कश्यप के निर्माणाधीन टीवी सीरियल और फिल्म ‘हीरो’ के रीमेक में ऐक्टिंग कर रहे हैं?

‘गैंस ऑफ वासेपुर’ में शुरुआत तो मजे-मजे में कर दी थी। लेकिन फिर मामला जम गया। लोगों ने तारीफ की। ऐक्टर के रूप में पहचानने लगे। तब मैंने उन डायरेक्टरों पर ध्यान दिया जो ऐक्टिंग करते हैं, मुझे महसूस हुआ कि मैं तो उनसे बढ़िया ऐक्टर हूं। मेरे पास ड्रामा स्कूल का अनुभव भी है। मैंने अच्छे ऐक्टरों से काम करवाया और दर्शक भी मानते हैं कि उन्हें मेरी फिल्मों में अच्छी ऐक्टिंग देखने को मिलती है। ऐसे में जब मैं खुद ऐक्टिंग करता हूं तो कई बातें मुझे पता होती है। सो नतीजा अच्छा आता है।

सीरियल में आप अमिताभ बच्चन के साथ काम कर रहे हैं। आपकी इसमें क्या भूमिका है?


मैं एक राज्य के होम मिनिस्टर का रोल प्ले कर रहा हूं, जो बहुत शातिर है। जबकि अमिताभ बच्चन एक बिजनेसमैन की भूमिका में हैं, जो बहुत सुलझे हुए और ईमानदार व्यक्ति हैं। दोनों के बीच में कुछ जटिल और मजेदार किस्म की राजनीति चलती है। दोनों कभी साथ चलते हैं, कभी एक-दूसरे से टकराते हैं।

विज्ञापन

बुलेट राजा के बाद अब यारा की बारी

interview of tigmansu dhulia

‘गैंस ऑफ वासेपुर’ में भी आप नेता थे। क्या यह रोल उसका एक्सटेंशन है?

नहीं दोनों में बड़ा फर्क है। ‘गैंस ऑफ वासेपुर’ का रामाधीर सिंह कस्बाई किस्म का नेता था। उसकी राजनीति के रूप अलग थे। जबकि सीरियल का नेता होम मिनिस्टर है तो उसका जलवा कुछ अलग किस्म का है। उसने खुद को बहुत मेंटेन किया है।

आप सीरियल के साथ फिल्म ‘हीरो’ के रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। डबल शिफ्ट को कैसे मैनेज कर रहे हैं?


जी हां, डबल शिफ्ट तो चल रही है। जैसा डायरेक्टर कहते हैं, वैसा कर लेते हैं। नए ऐक्टर बने हैं तो जैसा कहा जाता है सुनते हैं। सुबह नौ बजे बुला लिया जाता है। फिर जब कैमरे के सामने बुलाते हैं तो पहुंच जाते हैं। ‘हीरो’ के रीमेक में मैं शम्मी कपूरजी वाला रोल कर रहा हूं, हीरोइन के पिता का। जो पुलिस कमिश्नर है। वैसे इस बीच मैं अपनी अगली फिल्म की भी तैयारी कर रहा हूं। अपनी मेक-अप वैन में काम करता रहता हूं। मेरी फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होनी है।

‘बुलेट राजा’ के बाद आपकी अगली फिल्म कौन सी होगी?


इस फिल्म का नाम है ‘यारा’। इसमें इरफान और मनोज वाजपेयी जैसे सीनियर ऐक्टर हैं। वहीं विद्युत जामवाल, अमित साध और श्रुति हासन जैसी यंग ब्रिगेड भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed