फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   gattu

गट्टू

Wed, 08 Aug 2012 05:18 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2012 05:18 PM IST
विज्ञापन
gattu
निर्माता: चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी इंडिया
विज्ञापन


निर्देशक: राजन खोसा

संगीत: संदेश शांडिल्य

कलाकार: मोहम्मद समद, नरेश कुमार, भूरा

कहानी: ‘गट्टू’ स्ट्रीट चिल्ड्रन की कहानी है। फिल्म का मुख्य किरदार गट्टू बहुत गरीब है। स्कूल की फीस नहीं भर सकता है इसलिए पढ़ाई-लिखाई से दूर है। उसका एक ही शौक है, पतंग उड़ाना। इस काम में वह माहिर है और पेंच लड़ाकर कई पतंग काट चुका है। उसके आसपास रहने वाले बच्चें पतंग उड़ाते हैं।

आसमान में एक काले रंग की पतंग का राज चलता है। उसे सब बच्चे काली पुकारते हैं। पता नहीं कौन उसे उड़ाता है। जो भी पतंग उससे टकराती है वो कट जाती है। गट्टू का सपना है कि वह एक बार काली पतंग को मात दे। उसका सोचना है कि स्कूल की छत से वह पतंग उड़ाएगा तो उसे फायदा मिलेगा जिसके सहारे वो काली पतंग को काट सकता है।
विज्ञापन


स्टुडेंट बन गट्टू स्कूल में तो घुस जाता है, लेकिन वह ठहरा अनपढ़, इसलिए पढ़ने की एक्टिंग करता है। इसके आगे क्या होता है, इसके लिए तो फिल्म देखनी होगी, लेकिन गट्टू के जरिये यह बताया गया है कि यदि इच्छा शक्ति मजूबत है तो कुछ भी असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed