{"_id":"796f5a96-4449-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"don-t-want-to-make-friends-in-big-boss-house-imam-siddiqui","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में मुझे किसी से दोस्ती नहीं करनीः इमाम सिद्दीकी","category":{"title":"Entertainment Archives","title_hn":"एंटरटेनमेंट आर्काइव","slug":"entertainment-archives"}}
बिग बॉस में मुझे किसी से दोस्ती नहीं करनीः इमाम सिद्दीकी
अनुराधा गोयल
Updated Wed, 12 Dec 2012 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में दो बार एंट्री करने वाले इमाम सिद्की साहब ने घर में धूम मचा रखी है। बिग बॉस के घर से निकलकर सबसे पहले मड हाऊस में एंट्री करने वाले इमाम ने अमर उजाला से दो बार बात की। इमाम ने अपनी इन दो बार की बातचीत में काफी कुछ जगजाहिर किया। आइए जानें इमाम सिद्की के कारनामों के कारण के बारे में। यहां हम प्रस्तुत कर रहे हैं पहली बातचीत-
विज्ञापन
बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री पाकर कैसा लग रहा है?
मैं इतना खुश हूं कि इसको बयान करना मेरे लिए बहुत मुश्किल है।
कभी आपने सोचा था बिग बॉस के घर में जाने का आपको कभी मौका मिलेगा?
सोचा नहीं था लेकिन दुआ जरूर की थी।
'बिग बॉस सीजन 6' में आप किस-किस को जानते हैं?
मैं 25 साल से फील्ड में हूं। मैंने फैशन, एडवरटाइजिंग और लाइफ स्टाइल फील्ड में काम किया है, बतौर कास्टिंग डायरेक्ट मैंने काम किया है। इस वक्त घर में जितने भी लोग हैं सभी मुझे प्रोफेशनली बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। हां, विशाल को मैं नहीं जानता।
विज्ञापन
आपको क्या लगता है घरवालों का आपको देखकर रिएक्शन कैसा होगा?
अचानक-भयानक। उनका चेहरा देखने लायक होगा।
तो आप किसी उद्देश्य से जा रहे हैं या फिर?
मैंने बहुत काम किया है अपनी लाइफ में। अब वक्त आ गया है कि लोग मुझे ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी लोग मुझे जाने। ये पहला मौका है कि जब इसे पहली बार लाइव अन्सेंसर्ड देखा जा सकता है।
विज्ञापन
स्ट्रेटर्जी क्या रहेगी आपकी घर में?
बिग बॉस के हर आदेश का पालन करूंगा और जितना संभव होगा उतना काम करूंगा। मेरा वहां कोई दोस्त नहीं है, ना ही मैं वहां दोस्ती करने जा रहा हूं। मैं एक गेम खेलने जा रहा हूं और बड़ा मजा आएगा जैसे मैं गेम खेलूंगा।
आप इंडस्ट्री में इतने समय से है आप कास्टिंग डायरेक्टर और फैशन डिजाइनर भी रहे हैं, मेकओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं तो कितना मुश्किल होता है एक आर्टिस्ट की अचानक छवि बदलने से?
अगर आर्टिस्ट नामचीन है तो उसका मेकओवर करना मुश्किल होता है लेकिन न्यूकमर्स के साथ इतनी दिक्कत नहीं आती।
आप रीयल लाइफ में इतने डिफरेंट रोल प्ले कर चुके हैं आपके लाइफ के टारगेट क्या हैं?
मुझे यकीन है कि इस शो के बाद मैं एक फिल्म डायरेक्ट करने के काबिल हो जाउंगा।
बिग बॉस के मंच को क्या आप पॉपुलैरिटी के एक प्लेटफॉर्म की तरह लेते हैं?
ये मेरी जिंदगी का एक वरदान है। जिससे मेरा सोशल नेटवर्क बहुत स्ट्रॉन्ग हो जाएगा।
इस ग्लैमर वर्ल्ड में ऑलराउंडर होने के क्या फायदे हैं?
अगर मैं ऑलराउंडर नहीं होता तो शायद मुझे इस मंच पर बुलाया भी नहीं जाता, मैं इस काबिल भी नहीं होता। मुझे इसीलिए बुलाया गया क्योंकि इन्हें लगता है कि मैं लोगों का मनोरंजन करूंगा और शो की खासियत को बढ़ावा दूंगा।
आप लोगों की मदद करते हुए भी देखे गए तो क्या आपको लगता है कि आप बिग बॉस के घर के सोशल एक्टिविस्ट को रिप्लेस कर पाएंगे?
मैं इस मंच पर किसी को रिप्लेस करने नहीं आया। मैं अपना खेल खेलने आया हूं। सब अपने आपमें स्टार हैं।
तो क्या आप मानते हैं आप बिग बॉस के घर में खूब शोर-शराबा करने वाले हैं?
मैं मजाक करूंगा, मैं सबको खुश रहूंगा, मैं आप सभी लोगों को बेहद खुश करूंगा। सबको हंसाउंगा-रूलाउंगा। ऐसी चीजें करूंगा जिससे सबका मनोरंजन होगा।
बिग बॉस के घर में आपका असली चेहरा क्या होगा?
जो इंडस्ट्री का एक्सपीरिएंस है उसे मैं यहां काम में लाने वाला हूं। जो नई पीढ़ी है उन्हें देखकर प्रोत्साहन मिलेगा कि आप सिर्फ स्टाइल मारकर ही नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी लोगों को प्रभावित कर सकते हो। मैं शो में ऐसा स्टाइल और एटीट्यूड दिखाउंगा कि आप सब मुझे देखकर हैरान रह जाओगे।
आपको लगता है कि बिग बॉस जहां पॉपुलर करता हैं वहीं नेगेटिव इमेज भी बनाता है?
मुझे पता है ये बहुत बड़ा गैम्बिलिंग है जो मैं अपने प्रोफेशन के साथ ले रहा हूं। अंत में बिग बॉस जो चाहेंगे आखिर में वहीं दर्शाएंगे। लेकिन बिग बॉस मेरे चेहरे और हाव-भाव को एनीमेटेड करके तो नहीं दिखा सकते। अगर मैं तमीज और तहजीब के साथ रहता हूं तो कोई भी मेरी छवि नहीं बिगाड़ सकता।
क्या आप सपना जी से अपना मेकओवर करवाना पसंद करेंगे?
मैंने एक बार सपना जी के साथ काम किया है। एक अलग रिएलिटी शो के लिए जिसका नाम है- 'लक्स द चूजन वन'। उस दौरान सपना जी ने मेरे हेयर स्टाइल को चेंज किया था। हमारा प्रोफेशनल रिश्ता है वो मेरी दोस्त नहीं है।
अगर एक टास्क के दौरान आप दोनों को एक-दूसरे का मेकओवर करना पड़ा तो क्या आप करेंगे?
अगर ऐसा हुआ तो मैं सपना को ऐसा रूप दूंगा कि सब वाऊ कह उठेंगे। मैं उन्हें 'आंधी' फिल्म की एक्ट्रेस का लुक देना पसंद करूंगा। सपना अपने लुक को समझ ही ना पाएं कि वो वाकई वहीं है, वो ऐसी भी दिख सकती हैं? जो उनके व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग होगा।
...ये तो थी इमाम सिद्की से पहली मुलाकात। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अपनी दूसरी मुलाकात में इमाम बहुत बदले-बदले से नजर आए। तो चलिए अब जानते हैं बिग बॉस के घर से तीन दिन में ही बेघर होने वाले इमाम साहब का क्या कहना था।
इमाम का अगला इंटरव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- मैंने गलती की है और इसका मुझे एहसास हैः इमाम सिद्दीकी